प्रधानमंत्री मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।
![]() रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) |
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह को ट्वीट किया, "झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।"
उन्होंने आगे लिखा, "झारखंड बहादुरी और सहानुभूति का पर्याय है। इस स्थान पर रहने वाले निवासियों की प्रकृति के प्रति बहुत सद्दभावना है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कई क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।"
झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2019
मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे। pic.twitter.com/vgHYulrZou
झारखंड अपना 19वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य का स्थापना दिवस आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है। उन्हें भगवान बिरसा के तौर पर भी जाना जाता है।
वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक नया राज्य बना था। बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही भारत के मानचित्र पर झारखंड राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
| Tweet![]() |