छत्तीसगढ़ में बदला भाजपा का चेहरा, सांसद अरूण साव को मिली नई जिम्मेदारी

Last Updated 09 Aug 2022 02:33:18 PM IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में हरा कर सत्ता से बाहर करने की रणनीति को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है।




अरुण साव

भाजपा ने बिलासपुर से अपने लोक सभा सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। साव, छत्तीसगढ़ के ओबीसी समुदाय के बाहुल्य साहू समाज से आते हैं और राज्य संगठन में उन्हें स्वच्छ छवि वाला नेता माना जाता है।

भाजपा आलाकमान का यह मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर साव सभी गुटों के नेताओं को एक मंच पर लाकर उन्हें मिलकर राज्य की भूपेश बघेल सरकार को 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव में हराने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति के बारे में पत्र जारी करते हुए बताया कि,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर से लोक सभा सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पत्र में आगे कहा कि, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment