छत्तीसगढ़: बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली

Last Updated 06 Jun 2020 12:21:48 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़ा और डोटोमेटा गांव के मध्य बीएसएफ के जवान सुरेश कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले कुमार ने खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया। घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

भाषा
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment