छत्तीसगढ़: जवानों के बीच चली गोलियां, दो की मौत

Last Updated 30 May 2020 12:18:08 PM IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के आमदई घाटी शिविर में नवीं बटालियन के जवानों के बीच विवाद के चलते गोलियां चल गयीं, जिसमें दो की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात की इस घटना के सिलसिले में एक आरोपी जवान को हिरासत में लिया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि आमदई घाटी में नवीं बटालियन के कैंप में कल देर रात जवानों के बीच विवाद के चलते छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के सहायक प्लाटून कमांडेट घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर सर्विस रायफल से गोलीबारी की। इस वजह से प्लाटून कमांडेंट विदेश्वर साहनी तथा हवलदार रामेश्वर साहू की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं आरक्षक लच्छूराम प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुंदरराज ने बताया कि आरोपी सहायक कमांडेट घनश्याम कुमेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल जवान लच्छूराम प्रेमी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया।

विंदेश्वर साहनी जशपुर जिले का निवासी है, वहीं रामेश्वर साहू कांकेर जिले के चारामा का निवासी है। शव परीक्षण के बाद उनके गृहग्राम रवाना भेजे जाएंगे।

वार्ता
जगलदपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment