छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तीन नक्सली गिरफ्तार

Last Updated 19 Nov 2019 01:18:47 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोलमपल्ली गांव के करीब सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।    

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में था तब दो पुरुष और एक महिला पुलिस दल को देखकर छिपने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पोड़ियम नागेश (26 वर्ष), माड़वी मासे (22 वर्ष) और कड़ती चन्दैया (45 वर्ष) बताया।     

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोड़ियम नागेश के खिलाफ एक स्थायी वारण्ट, माड़वी मासे के खिलाफ दो स्थायी वारण्ट और कड़ती चन्दैया के खिलाफ तीन स्थायी वारण्ट हैं।

भाषा
बीजापुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment