छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर
Last Updated 03 Aug 2019 11:49:47 AM IST
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए।
(फाइल फोटो) |
पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे बाघनदी पुलिस थाने के अंतर्गत सीतागोटा गांव के जंगल में उस समय मुठभेड़ हुई जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सलरोधी अभियान के लिए जा रही थी।
उन्होंने बताया, ‘‘अब तक सात शव बरामद किए गए हैं। घटना स्थल से एक एके 47 राइफल सहित भारी संख्या में हथियार मिले हैं।’’
तलाशी अभियान जारी है।
| Tweet |