सीने में दर्द की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह अस्पताल में भर्ती

Last Updated 24 Jul 2019 11:32:56 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को मंगलवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (फाइल फोटो)

सूत्रों के मुताबिक डॉ सिंह को रात अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके तत्काल बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

वह गत दो दिन से दिल्ली में ही हैं।

डॉ. सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment