छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार : एक्जिट पोल

Last Updated 08 Dec 2018 12:51:21 AM IST

छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस सरकार बना सकती है। ज्यादातर एक्जिट पोल में शुक्रवार को यही अनुमान लगाया गया है।


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कहा गया कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिल सकती है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस 40 से 50 सीटें दी है, जबकि भाजपा को 35-43 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स और एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने कहा कि भाजपा चौथी बार सत्तारूढ़ होगी।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 46 और कांग्रेस को 35 सीटें दी है जबकि एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने भाजपा को 52 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

न्यूज नेशन के मुताबिक, कांग्रेस को 40 से 44 सीटें और भाजपा को 38 से 42 सीटें मिलने की बात कही है।



न्यूज24-पेश मीडिया के एक्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 51 सीटों के साथ विजयी बताया गया है, वहीं भाजपा को 36 से 42 सीटें मिलने की बात कही गई है।

वर्ष 2013 में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई थी। भाजपा को 49 और कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment