दंतेवाड़ा नक्सली हमला: मुख्यमंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Last Updated 31 Oct 2018 04:24:03 PM IST

नक्सलवाद से प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली है।


मुख्यमंत्री रमन सिंह (फाइल फोटो)

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री सिंह ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल हिंसा से निपटने के लिए संबंधित इलाकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।     

बैठक में मुख्य सचिव अजय सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक ए. एन. उपाध्याय, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान) डी. एम. अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।     

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में दंतेवाड़ा जिले के नीलवाया गांव के जंगलों में कल हुई नक्सल हिंसा में दो पुलिस कर्मियों उपनिरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलूराम और दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। इस नक्सल वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस घटना में घायल एक अन्य जवान की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।     

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में और भी अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया है।

भाषा
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment