लालू यादव के फुहड़पन के कारण बिहार का बना मजाक : विजय कुमार सिन्हा

Last Updated 18 Apr 2024 08:54:07 PM IST

राजद प्रमुख लालू यादव की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव राजनीति में हंसाने वाले लोग हैं और उनके फुहड़पन के कारण बिहार जैसे राज्य का मजाक बन गया है।


उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि बिहारी को मजाक बनाया है, जिसको पूरा देश ही नहीं दुनिया गंभीरता से लेती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक शब्द को विश्व गंभीरता से लेता है। पीएम मोदी भारत को आज पांचवी आर्थिक शक्ति से तीसरी आर्थिक शक्ति की ओर ले जा रहे हैं। देश की आजादी के समय बिहार नंबर वन था, उसे लालू यादव ने अंतिम पायदान पर पहुंचा दिया।

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के कारण बिहार के नौजवानों को मजदूरी के लिए पलायन को मजबूर होना पड़ा। बिहार की बर्बादी और बिहार के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लालू यादव बोलने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। हर बिहारी ऐसे लोगों के कारण कहीं ना कहीं शर्मसार होता है।

लालू यादव की बेटी मीसा भारती के बयान के सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका पूरा परिवार एक भी सीट नहीं जीत पाएगा। लालू यादव के परिवारवाद की जिम्मेदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment