Bihar Boat Capsized: सारण में सरयू नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी
बिहार के छपरा जिले में नाव हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां सरयू नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि इस हादसे में 7 लोग लापता बताया जा रहें हैं।
![]() |
बता दें कि ये दर्दनाक घटना मांझी के मटियार घाट के पास हुई है। जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर है।
सारण के डीएम अमन समीर ने बताया, "जानकारी के अनुसार ये लोग रोज वहां पर खेती करने गए थे। शाम को जब ये वापस आ रहे थे तो ये हादसा हुआ। डीएम ने बताया कि उस समय नाव में 19 लोग सवार थे जिसमें 10 लोग बच गए हैं और 2 लोगों की मौत हो गई है बाकि 7 के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।"
#WATCH via ANI Multimedia | Bihar News: सरयू नदी में नाव पलटने से दो लोगों की हुई मौत, बचाव अभियान जारीhttps://t.co/uLiKgE1jan
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2023
नाव पलटने की सूचना मिलते ही सबसे पहले आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को भी हादसे की सूचना दे दी गई। जब तक प्रशासन और एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने रेस्क्यू कर कई लोगों को नदी से निकाला।
| Tweet![]() |