बिहार की 40 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी !
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए ने सीटों के बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ कर दी है।
![]() Samrat Chaudhry Bihar BJp president |
भाजपा ने बिहार में 35 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार की तरह लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों घटक दलों यानी राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी और लोकजन शक्ति पार्टी( रामविलास) के खाते में 6 सीटें आने की संभावना है। यानी लोजपा के दोनों घटक दलों के हिस्से में तीन-तीन सीटें आयेंगी।
ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि दोनों घटक दलों में से हाजीपुर सीट किसके खाते में जाएगी, क्योंकि न सिर्फ लोजपा के दोनों घटक दलों के लिए ही नहीं बल्कि भाजपा के लिए भी हाजीपुर सीट पर उम्मीदवार का चयन करना किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है।
पिछले कई महीनो से इस सीट को लेकर चाचा पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच विवाद जारी है। पशुपति पारस जहां हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का न सिर्फ मन बना चुके हैं बल्कि वो दावा करते हैं कि वहां का वर्तमान सांसद होने के नाते हाजीपुर से वो ही चुनाव लड़ेंगे।
जबकि इस बार चिराग पासवान या उनकी माता इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी जीतन राम।मांझी को एक सीट दिया जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी बिहार में कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वैसे भी भाजपा ने बिहार में 35 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के अपने सर्वे के मुताबिक उन्हें 38 सीटों पर जीत की संभावना दिखाई दे रही है।
| Tweet![]() |