बिहार में सलाखों के पीछे भी आस्था भारी, जेलों में गूंज रहे छठी मैया के गीत
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है।
![]() |
गांवों की पगडंडियों से लेकर शहर की सड़कों के किनारे छठ के पारंपरिक कर्णप्रिय गीत गूंज रहे हैं। इस बीच, राज्य के जेल की सलाखों के अंदर भी आस्था भारी पड़ा है। जेलों में भी कैदी छठ पर्व कर रहे हैं, जिस कारण जेलों के अंदर भी माहौल भक्तिमय हो गया है।
जेल में मुस्लिम कैदी भी इस पर्व में बढ़चढ़ कर ना केवल हिस्सा ले रहे हैं बल्कि कई स्थानों पर मुस्लिम कैदी छठ पर्व कर भी रहे हैं।
पटना के बेउर जेल में इन दिनों छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। जेल में इस वर्ष 39 कैदी नियम, निष्ठा और परंपरा के साथ छठ व्रत कर रहे हैं, जिसमें 18 पुरूष और 21 महिला कैदी शामिल हैं।
बेउर के सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि छठव्रतियों के लिए जेल परिसर में जल कुंड बनाए गए हैं, जहां व्रती शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। उन्होंने बताया कि पूजन सामग्री के साथ प्रसाद की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया है।
| Tweet![]() |