Bihar Elections: बीजेपी को एक और झटका, शाहनवाज के बाद सुशील मोदी भी कोरोना पॉजिटिव

Last Updated 22 Oct 2020 03:47:54 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।


सुशील कुमार मोदी भी कोविड-19 पॉजिटिव (file photo)

इसकी जानकारी स्वयं सुशील मोदी ने ट्वीट कर दी है। सुशील मोदी ने गुरुवार को स्वयं ट्वीट कर बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद वे पटना के एम्स में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने टवीट कर लिखा, ''जांच में स्थिति सामान्य पाई गई है और मैं बहुत जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए मैदान में भी लौटूंगा।''


उल्लेखनीय है कि सुशील मोदी इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय थे और लगातार चुनाव प्रचार में जुड़े हुए थे। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई जनसभाओं को भी संबोधित किया था।

इससे पहले भाजपा के प्रवक्ता और स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है।

ऐसे में शाहनवाज और मोदी को कोरोना संक्रमित होने के बाद भाजपा प्रचार अभियान के लिए एक झटका माना जा रहा है।

 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment