जदयू को 2020 में भाजपा से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: प्रशांत किशोर

Last Updated 30 Dec 2019 10:03:31 AM IST

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार में राजग की वरिष्ठ साझीदार होने के नाते उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।


प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

दोनों दलों ने इस साल लोकसभा चुनाव में समान संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ा था।      

किशोर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे अनुसार लोकसभा चुनाव का फामरूला विधानसभा चुनाव में दोहराया नहीं जा सकता।’’ वह हाल में सीएए और एनसीआर को लेकर भाजपा को लगातार निशाना बनाते आए हैं।      

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम 2010 के विधानसभा चुनाव को देखें जिसमें जदयू और भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था तो यह अनुपात 1:1.4 था। अगर इसमें इस बार मामूली बदलाव भी हो, तो भी यह नहीं हो सकता कि दोनों दल समान सीटों पर चुनाव लड़ें।’’      

किशोर ने कहा, ‘‘जदयू अपेक्षाकृत बड़ी पार्टी है जिसके करीब 70 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास करीब 50 विधायक हैं। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार को राजग का चेहरा बनाकर लड़ा जाना है।’’
 

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment