भाकपा माओवादियों ने दो वाहनों में लगायी आग

Last Updated 27 Sep 2019 11:02:09 AM IST

बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के भैसादोहर गांव के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के दो वाहनों में आग लगा दी।


गया में माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और हाइवा में आग लगा दी

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भैसादोहर गांव निकट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। कल देर रात करीब 08 की संख्या में उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों ने भैसादोहर गांव के निकट धावा बोला। इसके बाद माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और हाइवा में आग लगा दी।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

घटना का कारण माओवादियों को लेवी नही दिया जाना बताया जाता है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

 

वार्ता
गया


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment