महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बिहार में हफ्तेभर चलेगा समारोह

Last Updated 24 Sep 2019 12:06:48 PM IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का प्रशासन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाएगा। बुधवार से शुरू हो रहे कार्यक्रम हफ्तेभर चलेंगे, इनका समापन गांधी जयंती पर होगा।


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पूर्वी चंपारण जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा

गांधी जयंती के दिन ही पूर्वी चंपारण  जिले का गठन हुआ था।  एक सदी पहले गांधी ने पहले आंदोलन की शुरुआत यहीं से की थी। 

कार्यक्रम में, जन सेवाओं को समाज के कमजोर तबकों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले अभियान होंगे, योग और रक्तदान शिविर भी होंगे। इसके अतिरिक्त गांधी के जीवन और आदशरें पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।    

 पूर्वी चंपारण के जिला मेजिस्ट्रेट रमन कुमार ने बताया कि जिले के महादलित क्षेत्रों में ‘विकास शिविर’ लगाने के साथ 25 सितंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे।

 

भाषा
मोतिहारी (बिहार)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment