ट्रेन से कटकर दो बहनों की मौत

Last Updated 11 Sep 2019 12:25:01 PM IST

बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन से कटकर दो बहनों की मौत हो गयी।




पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना के बगरस गांव निवासी श्याम बिहारी महतो की पुत्री मौसम कुमारी (23) और रंजना कुमारी (20) समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्टेशन पर रांची-जयनगर एक्सप्रेस के चलती ट्रेन से उतर रही थी तभी दोनों बहनें पटरी के नीचें जा गिरी जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घायल दोनों बहनों को जिले के दलसिंहसराय स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

मृतक दोनों बहनें समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना के सरदारगंज चौक स्थित आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

वार्ता
समस्तीपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment