बिहार में बाढ से अब तक 92 मरे, मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष नकदी अंतरण शुरू किया

Last Updated 20 Jul 2019 12:35:48 AM IST

बिहार में शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में बाढ के कारण मरने वालों की संख्या 12 हो गई जिससे इस मानसूनी बारिश में यह आंकड़ा बढकर 92 तक पहुंच गया है।


बिहार में बाढ से अब तक 92 मरे

राज्य में राहत और पुनर्वास अभियान पूरी क्षमता से चलाये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 180 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि वाला एक अभियान शुरु किया जिसके अंतर्गत प्रभावित लोगों को प्रत्यक्ष धन अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता दी जायेगी।      

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ से सबसे अधिक प्रभावित जिला सीतामढी है। राज्य में कल तक हुई कुल 78 मौतों में यहां 27 लोगों की जानें जा चुकी हैं। यहां का इलाका अचानक आई बाढ से प्रभावित है। यह बाढ नेपाल में गत सप्ताह हुई मूसलधार बारिश की वजह से आई है।      

इसके अलावा अररिया, मधुबनी, पूर्णिया, शिवहर और दरभंगा में भी कई लोगों ने बाढ की वजह से जान गंवाई है।      

विभाग ने कहा कि राज्य में बाढ की आपदा 12 जिलों में है और कुल 66.76 लाख लोग इससे प्रभावित हुये हैं।

    

इस बीच मुख्यमंत्री ने बाढ से प्रभावित लोगों के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसे सार्वजनिक वित्त प्रबंधन पण्राली के तहत प्रारंभ किया गया है। इसके तहत पहले चरण में 3.02 लाख परिवारों को 181.92 करोड़ रूपये दिये जाने हैं।

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment