आरजेडी सुप्रीमो लालू का ट्वीट- पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश को जनता मजा चखाएगी

Last Updated 09 May 2019 12:09:41 PM IST

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।


राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि पीठ में छुरा घोंपने वाले जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री को इस बार के चुनाव में जनता मजा चखाएगी।

यादव के ट्विटर पर ट्वीट कर कहा गया, ‘‘नीतीश भूल गए कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, ‘‘लोग पेट की मार तो सह सकते हैं लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं।  तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा उसका जनता मजा चखायेगी।’’


      
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में यादव झारखंड के रांची जेल में बंद हैं। वह नीतीश कुमार पर वर्ष 2017 में उनके महागठबंधन से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थामने को लेकर लगातार हमलावर रुख अपनाये हुये हैं।
 

वार्ता
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment