तालाब में चार बच्चें डूबे, मृत्यु
Last Updated 10 Feb 2010 11:31:06 AM IST
|
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक तालाब में दुर्घटनावश गिर जाने से चार बच्चों की मृत्यु हो गई।
यह हादसा श्रीकाकुलम जिले के मंडसा मंडल के एक गांव में आज दोपहर हुआ।
दो बच्चों (पांच-पांच साल) और दो बच्चियों क्रमश: 14 और 12 साल का शव स्थानीय लोगों ने बाद में निकाल लिया।
पुलिस ने बताया कि ये बच्चे पारिवारिक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद गांव के बाहरी हिस्से में गए। यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि क्या वे खेलने के दौरान तालाब में गए।
Tweet |