नौसेना के लिए 29 अतिरिक्त लड़ाकू विमानों का द

Last Updated 19 Feb 2010 03:57:47 PM IST


पणजी। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा है कि नौसेना के लिए मिग-29 के श्रेणी के 29 अतिरिक्त लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया जाएगा। कुल 16 लड़ाकू विमानों के लिए पहले ही अनुबंध किया जा चुका है। यहां शुक्रवार को नौ सेना में पहली बार चार मिग-29के विमानों को शामिल किए जाने के मौके पर एंटनी ने कहा, नौसेना की जरूरतों के अनुसार हम रूस को 29 अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर देंगे। रक्षा मंत्री ने नए अनुबंध पर हस्ताक्षर और आपूर्ति के बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई। नौसेना में शुक्रवार को चार लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया। दो अन्य विमानों का परीक्षण चल रहा है और जल्द ही इन्हें भी नौसेना में शामिल कर दिया जाएगा। अगले कुछ महीनों के भीतर नौसेना को 10 और विमान मिल जाएंगे। नौसेना में विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव के शामिल किए जाने तक ये लड़ाकू विमान डाबोलिम नौसेना हवाई स्टेशन से परिचालित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एडमिरल गोर्शकोव का नाम आईएनएस विक्रमादित्य रख दिया गया है। फिलहाल रूस में इसकी मरम्मत की जा रही है और वर्ष 2012 में इसे नौसेना में शामिल किया जाना है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment