जद एस व कांग्रेस कर्नाटक के विकास में बाधक: य

Last Updated 14 Jan 2010 10:00:47 PM IST


बेंगलूर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा ने विपझी जनता दल सेक्युलर जद एस और कांग्रेस पर राज्य के लिए भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा’ सरकार के विकास एजेंडे को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार अपनी मंजिल को हासिल करने के लिए तेजी से बढ रही है और सरकार विपझ के आगे नहीं झुकेगी। एजेंडा फार बेंगलूर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलमेंट टास्क फोर्स से 2020 दृष्टिकोण पत्र प्राप्त करने के बाद श्री येद्दियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा कि दो विपझी पार्टियां राज्य की प्रगति को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा हम जद एस के आगे नहीं झुकेंगे। जद एस विधानसभा में बहस से दूर भाग रही है और गलत रणनीतियों को अपनाकर राज्य के विकास को प्रभावित कर रही है। कांग्रेस भी जद एस से अलग नहीं है और यह पार्टी भी राज्य के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है। येद्दियुरप्पा ने कहा कि भाजपा ने राज्य के संपूर्ण विकास के लिए योजना बनाई है। विपझी पार्टियों की गलत नीतियां हमे राज्य के विकास से नहीं रोक सकती। मैं जद एस नेताओं के इशारों पर नहीं नाच सकता।उन्हें जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पारदर्शी प्रशासन दिया है और विपझी आधारहीन आरोप लगा रहा है। राज्य में अच्छा प्रशासन है और पार्टी राज्य में विकास कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment