शिमला में धूप खिली, मौसम खुशगवार

Last Updated 17 Jan 2010 07:31:00 PM IST




शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को धूप खिलने के कारण मौसम खुशगवार बना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश या बर्फबारी की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, "शिमला का न्यूनतम तापमान साल के इस समय के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।" लाहौल और स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर के कलपा में तापमान क्रमश: शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शनिवार रात का तापमान क्रमश: शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। सिंह ने बताया कि केलांग और कलपा में इस समय तापमान सामान्य है। इसके अलावा मंडी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 4.6 डिग्री और कुल्लू जिले के भुंतार में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment