प्रधानमंत्री ने बुलाई बैठक, बढ़ सकते हैं पे
Last Updated 13 Jan 2010 02:20:14 PM IST
![]() |
नयी दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच अब लोगों को पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की चोट भी सहनी पड़ सकती है। तेल मंत्रालय ने ऐसा ही एक प्रस्ताव किया है। तेल कंपनियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज बैठक बुलाई है।
इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय की इस सिफारिश पर भी विचार किया जाएगा। अगर इस प्रस्ताव को मान लिया गया तो पेट्रोल की कीमत में तीन रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।
इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा भाग लेंगे। इसमें तेल मंत्रालय मूल्य के निर्धारण से सरकारी नियंत्रण हटाने का प्रस्ताव पेश करने वाला है।
तेल कंपनियों का कहना है कि अभी जिस कीमत पर वह अपने उत्पाद बेच रही है, उसमें उनका काफी घाटा हो रहा है, लिहाजा अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार दाम तय करने का अधिकार उन्हें दे दिया जाए।
Tweet![]() |