जार्ज अस्पताल में,परिवार में संपत्ति झगड़

Last Updated 10 Jan 2010 05:16:33 PM IST


नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय और जनता दल यू के नेता मंत्री जॉर्ज फर्नाडीज खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनका परिवार संपत्ति को लेकर आपस में झगड़ रहा है। जॉर्ज को तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को राजधानी के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही वह अस्पताल गए और उधर कृष्णमेनन मार्ग पर उनकी सहयोगी जया जेटली और उनके भाई रिचर्ड फर्नाडीज समेत अन्य परिजनों के बीच संपत्ति को लेकर बहस शुरू हो गई। इस मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। रिचर्ड की शिकायत पर पुलिस जार्ज के बरसों पुराने सहयोगियों-अनिल हेगड़े, युवा जनता दल अध्यक्ष गोविंद यादव, सांसद अनिल साहनी को अपने साथ ले गई। बाद में जद-यू अध्यक्ष शरद यादव के कहने पर उन्हें छोड़ा गया। सूत्रों ने बताया कि संपत्ति विवाद उस वक्त भड़क उठा जब पता चला कि किसी ने धोखे से जॉर्ज के अंगूठे का निशान लेकर उनका बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की कोशिश की है। जानकारों का कहना है कि जॉर्ज लंबे समय से बीमार हैं। उन्हें कई शारीरिक समस्याएं हैं, जिसके चलते पिछले दिनों उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। वर्षो से अलग रह रहीं उनकी पत्नी लैला कबीर फर्नांडीज व उनके बेटे शॉन 2 जनवरी को ही उनके आवास पर रहने आए हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment