Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Jan 2010 06:53:57 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

लंदन में भारतीय की हत्या


लंदन। लंदन में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं में एक भारतीय को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। यह व्यक्ति भाग रहे लुटेरों से भिड़ गया था और लुटेरों ने चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी। सिख समुदाय के इस व्यक्ति ने लंदन में एक महिला का बैग छीन कर भाग रहे लुटेरों का पीछा किया था। ब्रिटिश पुलिस ने इस बहादुर भारतीय को 'हीरो' की संज्ञा दी है। सुखविंदर सिंह (31) को शुक्रवार की रात लुटेरों ने उस समय चाकू घोंप कर मार डाला, जब उसने उन लुटेरों का पीछा किया जिन्होंने लंदन के पूर्वी उपनगर, बार्किं ग में एक 28 वर्षीय महिला पर हमला बोल दिया था। कई अवासीय गलियों में लुटेरों का पीछा करने के बाद सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और उसके बाद लुटेरों और सिंह के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें सिंह बुरी तरह घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सिंह को हीरो की संज्ञा दी है, जिन्होंने बहादुरी के साथ अपने समुदाय में अपराध रोकने की कोशिश की और उसके लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। सिंह एक बच्चे के पिता थे। स्थानीय खबरों में कहा गया है कि सिंह बिट्ट के नाम से भी जाने जाते रहे हैं। वह लंदन के बार्किं ग उपनगर में पिछले 10 वर्षो से अपने चचेरे भाइयों के साथ रह रहे थे। पुलिस ने सिंह के हत्यारों के बारे में सूचना देने के लिए लोगों से अपील की है। हत्यारों को अश्वेत बताया गया है। उनकी उम्र 20 या 30 वर्ष के आसपास है। स्थानीय प्रशासन में काउंसलर निर्मल सिंह गिल ने कहा, सिख समुदाय में वह बहुत चर्चित व्यक्ति थे और उनकी मौत से हर कोई सकते में है। यह हर किसी के लिए एक बड़ा नुकसान है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer