भोपाल में व्यापारियों का हंगामा

Last Updated 11 Jan 2010 05:37:42 PM IST


भोपाल। भोपाल में करौंद कृषि उपज मंडी में भू-खंड आवंटन के दौरान हुए विवाद के बाद व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। झड़प के दौरान व्यापारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक कार को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार सोमवार को करौंद कृषि उपज मंडी में भू-खंडों की नीलामी की जाना थी। नीलामी के दौरान वहां पहुंचे नव बहार सब्जी मंडी के व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। इसी पर उनकी पुलिस से झड़प हो गई। कुछ ही देर मे व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और एक कार में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों पर आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया। करौंद मंडी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस तैनात है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment