हैती भूकंप में 1 लाख से अधिक लोगों के मरने की ê
Last Updated 23 Jan 2010 07:11:59 PM IST
![]() |
न्यूयार्क/हैम्बर्ग। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बनाए गए कार्यालय (ओसीएचए) ने शनिवार को नवीनतम आकड़े जारी किए जिसमें हैती में आए विनाशकारी भूकंप में 111,000 से भी अधिक लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हैती सरकार और संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बनाई गई सस्था के अनुसार शुक्रवार तक 111,481 शव बरामद किए जा चुके थे।
ये आंकड़े 12 जनवरी को हैती में आए 7 की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों की सटीक संख्या को प्रस्तुत करते हैं। हैती की सरकार ने शुक्रवार को जीवितों की खोज करने की घोषणा की थी।
Tweet![]() |