रूसियों के बीच ओबामा लोकप्रिय

Last Updated 22 Jan 2010 12:49:05 PM IST


मॉस्को। रूस में राष्ट्रीय स्तर पर हुए एक सर्वेक्षण में करीब 56 प्रतिशत रूसी नागरिकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कामकाज का सकारात्मक मूल्यांकन किया है। ऑल रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी कि केवल सात प्रतिशत लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ओबामा के कामकाज पर नकारात्मक रूख दिखाया। राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के बाद रूसी नागरिकों ने ओबामा के बारे में और भी अधिक जानकारी हासिल की है। केवल पांच प्रतिशत लोग जानते हैं कि ओबामा अफ्रीकी-अमेरिकी हैं। तीन प्रतिशत लोगों को पता है कि अपने समुदाय से अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गये वह पहले व्यक्ति हैं। और केवल एक फीसदी लोगों को उनके परिवार के बारे में पता है। कुल मिलाकर रूसी नागरिकों का ओबामा के प्रति रूख सकारात्मक है। यह सर्वेक्षण 16-17 जनवरी को किया गया था, जिसमें 42 क्षेत्रों के 140 सघन इलाकों के 1600 लोगों ने भाग लिया।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment