Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Jan 2010 01:45:51 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

सिख समुदाय के लिए कुछ और खास करने की इच्छा: बज

बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी उनकी सफलतम फिल्म 'सिंह इज किंग' के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है। इन दिनों वह अपनी कॉमेडी फिल्म 'नो प्रॉब्लम' का एक गीत 'मस्त पंजाबी' रिकॉर्ड कर रहे हैं। 'नो प्रॉब्लम' फिल्म के इस गीत को 17 मुख्य पुरुष किरदारों और 150 जूनियर कलाकारों पर फिल्माया जा रहा है। इस गीत में ये सभी कलाकार सिख वेश-भूषा में नजर आएंगे। अनीस कहते हैं, इस गीत में मजेदार बात यह है कि इसमें किसी एक मुख्य कलाकार या जूनियर कलाकार को सरदारजी नहीं दिखाया गया है बल्कि गीत में बहुत से सरदारजी हैं। यह गीत सिख समुदाय के प्रति मेरे सम्मान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि सिख भी उन्हें प्यार करते हैं और वह खुद को आधा सिख महसूस करते हैं। बज्मी कहते हैं कि सिख समुदाय के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए वह 'सिंह इज किंग' के बाद इस समुदाय के लिए कुछ खास बनाना चाहते थे। अनीस स्वीकार करते हैं कि उनका निर्माता विपुल शाह के साथ 'सिंह इज किंग' का सीक्वल बनाने का कोई करार नहीं था। अनीस कहते हैं कि विपुल कह सकते हैं कि मैंने 'सिंह इज किंग 2' के लिए उनसे संपर्क क्यों नहीं किया जबकि मैं फिल्म की अवधारणा से पूरी तरह परिचित था। वह कहते हैं कि यदि विपुल उन्हें फिल्म करने के लिए कहते तो वह अपनी व्यस्तताओं के बाद भी इसके लिए समय निकाल सकते थे। पर इस बार खुद विपुल 'सिंह इज किंग 2' का निर्देशन कर रहे हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
12:21 IST: अश्विन के छठे ओवर में 4 रन बने
12:19 IST: अश्विन नए ओवर के साथ, चांडीमल सामने, एक रन बनाया
12:18 IST: 37 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बने
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer