Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

07 Feb 2010 11:38:45 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

दिल्ली हाफ मैराथन में संदीप बने विजेता

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मैराथन दौड़ की शुरुआत हुई। इसमें हाफ मैराथन संदीप कुमार ने जीत ली। मैराथन में बड़ी संख्या में दिल्ली वासियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली में हाफ मैराथन में संदीप कुमार विजेता बने। संदीप कुमार रेलवे के कर्मचारी है। इससे पहले दिल्ली में हुई मैराथन दौड़ में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। यह मैराथन दौड़ सुबह राजपथ से शुरू होकर मैराथन प्रिंसेज प्लेस, तिलक मार्ग, बहादुर शाहजफर मार्ग होती हुई इंडिया गेट पहुंची। वहां से जवाहरलाल नेहरू मार्ग, विवेकानंद मार्ग, मिन्टो रोड, राजीव चौक, कनाट प्लेस के इनर सर्किल से जनपथ, संसद मार्ग, पटेल चौक से रफी मार्ग वोट क्लब के रास्ते वापस राजपथ पर समाप्त हो गई।

 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212