रणजी ट्रॉफी फाइनल : मुंबई 39वीं बार बना चैम्पि

Last Updated 14 Jan 2010 02:13:53 PM IST


मैसूर। मुंबई की टीम ने कर्नाटक को छह रनों से हराकर गुरुवार को 2009-10 रणजी चैम्पियनशिप खिताब पर कब्जा कर लिया। मुंबई ने 39वीं बार यह खिताब जीता है। इस तरह कर्नाटक की टीम 1998-99 के बाद पहली बार इस खिताब पर कब्जा करने का मौका चूक गई। कर्नाटक को जीत के लिए 338 रनों की जरूरत है लेकिन उसके सभी बल्लेबाज 331 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे जबकि कर्नाटक की टीम पहली पारी में 130 रन ही बना सकी थी। दूसरी पारी में मुंबई ने 234 रन बनाकर कर्नाटक के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई की ओर से दूसरी पारी में अजीत अगरकर ने पांच विकेट लिए।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment