उप्र में कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर
Last Updated 22 Jan 2010 10:13:45 AM IST
![]() |
लखनऊ। केंद्र के समान वेतन भत्ते की मांग के समर्थन और लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश के करीब 18 लाख राज्य कर्मचारी आज से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।
कर्मचारियों ने आज प्रदेश की तमाम जरूरी सेवाओं को ठप्प करने की धमकी भी दी है। प्रदेश भर के करीब 18 लाख कर्मचारियों का यह आंदोलन पूरे सरकारी तंत्र पर असर डाल सकता है।
स्थानीय निकायों के साथ नगर निगम, विकास प्राधिकरण, माध्यमिक शिक्षक संघ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से स्थिति गंभीर हो सकती है।
वहीं राज्य सरकार ने कहा है कि हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tweet![]() |