विधवाओं के कल्याण के लिए काम करेंगी जिंटा
Last Updated 13 Jan 2010 07:19:42 PM IST
|
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए बुधवार को कहा है कि वह विधवाओं के कल्याण के लिए काम करना चाहती हैं। जिंटा ने कहा कि अवसर मिलने पर महिलाएं खुद को बखूबी साबित कर सकती हैं।
नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, "सोनिया गांधी एक उपयुक्त उदाहरण हैं। यदि एक औरत से उसके अधिकार छीने न जाएं तो विधवा होने के बावजूद वह अहम स्थान हासिल कर सकती है। ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहां महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।"
गौरतलब है कि 34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा को विश्व भर में विधवा महिलाओं और उनके बच्चों को सहायता उपलब्ध कराने वाली संस्था 'लुंबा ट्रस्ट' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
Tweet |