थरूर की टिप्पणी पर कांग्रेस हुई गंभीर

Last Updated 10 Jan 2010 01:21:46 PM IST


नयी दिल्ली। विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर एक बार फिर अपनी टिप्पणी देने पर फंस गए हैं। इस बार तो उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपनी टिप्पणी दे डाली है। कांग्रेस पार्टी भी अब लगता है कि थरुर की टिप्पणियों पर चुप बैठने वाली नहीं है। थरूर ने कहा कि सभ्यता की उस विरासत की अभिव्यक्ति में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने असाधारण योगदान दिया है और दोनों ने दुनिया में भारत का स्थान बढ़ाया है, लेकिन विदेशी नीति के संचालन के लिए हमें नकारात्मक छवि भी दी है। ब्रिटेन के सांसद भीखू पारेख की मौजूदगी में थरूर ने यह टिप्पणी की। पारेख ने इससे पहले नेहरू तथा महात्मा गांधी की नीतियों का आलोचनात्मक आकलन किया था। कांग्रेस ने थरूर की टिप्पणियों पर आश्चर्य जताया है और इसे नेहरू की विदेश नीति की आलोचना के रूप में लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि मैं थरूर की शैली को लेकर काफी आश्चर्यचकित हूं। वे कांग्रेस के सदस्य हैं और उनकी जिम्मेदारी पंडित नेहरू की विरासत को आगे बढ़ाने की है, उसके प्रति आलोचनात्मक होने की नहीं। सूत्रों ने बताया कि विदेशमंत्री बनने के बाद से ही थरुर जब-तब अपनी टिप्पणी देते आए है जिससे कांग्रेस पार्टी को देश के समक्ष दो-चार होना पड़ा। पार्टी ने थरूर की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है। आने वाले समय में पार्टी इस मुद्दे पर कुछ गंभीर ‘टिप्पणी' देने वाली है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment