हिमाचल के निचले इलाकों में तापमान में वृद्

Last Updated 10 Jan 2010 12:31:16 PM IST


शिमला। हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में तापमान में कुछ वृद्धि होने से रविवार को सर्दी कम हुई जबकि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान अभी तक शून्य से नीचे बना हुआ है। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को यह 4.2 डिग्री सेल्सियस था। लाहौल स्पीति जिले के केलांग और किनौर जिले के काल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो शनिवार को क्रमश: शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और 5.6 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस नीचे था। इसके अलावा मंडी के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और कुल्लू के भुंतर में 0.0 डिग्री सेल्सियस तथा कांगड़ा के धर्मशाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment