इंसान का उसके वफादार दोस्त कुत्ते से 11,500 साल पुराना है रिश्ता

Last Updated 16 Jan 2019 03:55:03 PM IST

कहा जाता है कि इंसान की जान जब खतरे में पड़ती है तो कुत्ता उसे बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है।


इंसान का इस दोस्त से है सालों पुराना रिश्ता (प्रतीकात्मक चित्र)

एक अध्ययन के मुताबिक, लोगों ने तकरीबन 11,500 साल पहले ही कुत्तों के साथ रहना शुरू कर दिया था और साथ ही कुत्ते की सूंघने की जबरदस्त क्षमता को पहचान कर उसके साथ शिकार करना भी शुरू कर दिया था।         

डेनमार्क में यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने बताया कि मनुष्य ने उत्तर पूर्व जॉर्डन में 14,000 साल पहले कुत्ते पालना शुरू किया था लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा दुर्घटनावश हुआ या किसी खास उद्देश्य से।         

जर्नल ऑफ एंथ्रोपोलॉजिकल आर्कियोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चलता है कि मनुष्य बहुत पहले ही कुत्तों की सूंघने और शिकार करने की क्षमताओं को पहचान गया था।

उत्तरपूर्व जॉर्डन में 11,500 साल पुरानी शुबायका बस्ती से मिली पशुओं की हड्डियों पर किए शोध से यह पता चलता है कि इस क्षेत्र में कुत्ते ना केवल नवपाषाण युग की शुरुआत से मौजूद थे बल्कि इंसान और कुत्ते एक साथ पशुओं का शिकार करना पसंद करते थे।         

कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की लीजा यीयोमन्स ने कहा कि कुत्ते वीराने में रहने के बजाय मनुष्यों के साथ रहना पसंद करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुत्तों को बस्ती से अलग-थलग नहीं रखा जाता था बल्कि वे दैनिक जीवन से जुड़े हुए थे और वे बस्ती के आसपास घूमते थे, छोड़ी गई हड्डियों को खाते थे और जहां-तहां गंदगी फैला देते थे।’’      

 

भाषा
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment