दिल्ली: शुरुआती रुझानों में सातों सीटों पर भाजपा आगे, आप दूसरे स्थान पर

Last Updated 23 May 2019 10:25:45 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी की सातों सीटों में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।


दिल्ली: शुरुआती रुझानों में सातों सीटों पर BJP आगे

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही

वहीं पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक झटका लगता दिख रहा है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार महज दो सीटों पर दूसरे स्थान पर हैं।    

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर, केंद्रीय मंत्री हषर्वर्धन चांदनी चौक सीट पर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर आगे चल रहे हैं।    

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी से 29,797 मत से पीछे चल रही हैं और दूसरे स्थान पर हैं।     

चांदनी चौक सीट पर हषर्वर्धन कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 8,764 मत से आगे चल रहे हैं। हालांकि, अग्रवाल का आरोप है कि उनके मतगणना एजेंटों की ‘गैर-मौजूदगी‘ में स्ट्रांगरूम खोले गए।    

पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्र से 37,387 मत से आगे चल रहे हैं।    

दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी अपने निकटतम उम्मीदवार, आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 30,755 मत से आगे चल रहे हैं।    

नयी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय माकन से 10,486 मत से आगे चल रही हैं।   उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के हंसराज हंस आप के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गगन सिंह से 46,379 मत से आगे चल रहे हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment