लोकपर्व के छठे चरण का रविवार को 59 सीटों पर मतदान

Last Updated 12 May 2019 02:14:16 AM IST

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को 59 सीटों पर मतदान होगा। इनमें देशभर की 14 सीटें काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। सात राज्यों के 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।


लोकपर्व के छठे चरण का रविवार को 59 सीटों पर मतदान, इन दिग्गज नेताओं के भविष्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद।

उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, दिल्ली में सात और झारखंड में चार सीटों के लिए मतदान होगा।
14 सीटें काफी खास हैं। यहां रोचक मुकाबला है। मुरैना (मध्य प्रदेश) पर नरेंद्र सिंह तोमर (भाजपा) और राम निवास रावत (कांग्रेस)के बीच मुकाबला है। सन् 1996 से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली मुरैना ने लगातार भाजपा को वोट दिया है। गुना (मध्य प्रदेश) पर  : ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) और केपी यादव (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर है।  भोपाल (मध्य प्रदेश) में दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला है। सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)  से प्रमुख उम्मीदवार  मेनका गांधी (भाजपा) और संजय सिंह (कांग्रेस) हैं। इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में मुख्य मुकाबला रीता बहुगुणा जोशी (भाजपा) और राजेंद्र प्रताप सिंह (सपा) के बीच है।  आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) की सीट पर सभी की निगाहें लगी हैं। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मुकाबला भोजपुरी फिल्मों के कलाकार और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से है। आजमगढ़ लोसकभा सीट पर जातीय समीकरण यादवों के पक्ष में रहे हैं, जहां सवर्ण जातियों का 2.90 लाख वोट, ओबीसी का 6.80 लाख, दलित का 4.50 लाख और अल्पसंख्यक का 3.10 लाख हैं।
पूर्वी चंपारण (बिहार) में  प्रमुख उम्मीदवार राधा मोहन सिंह (भाजपा) और आकाश सिंह (रालोसपा) हैं। हिसार (हरियाणा) में प्रमुख प्रत्याशी  दुष्यंत चौटाला (जननायक जनता पार्टी), भव्य बिश्नोई (कांग्रेस), बृजेंद्र सिंह (भाजपा) हैं। रोहतक (हरियाणा) से प्रमुख उम्मीदवार  दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), अरविंद शर्मा (भाजपा), धर्मवीर (इंडियन नेशनल लोकदल) हैं। सोनीपत (हरियाणा) से प्रमुख उम्मीदवार  भूपिंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस), रमेश चंद्र कौशिक (भाजपा), दिग्विजय चौटाला (जेजेपी), सुरेंद्र छिकारा (इनेलो) हैं।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (दिल्ली) से प्रमुख उम्मीदवार मनोज तिवारी (भाजपा), शीला दीक्षित (कांग्रेस), दिलीप पांडे (आप) हैं। चांदनी चौक (दिल्ली) से प्रमुख उम्मीदवार  हषर्वर्धन (भाजपा), जय प्रकाश अग्रवाल (कांग्रेस), पंकज गुप्ता (आप) हैं। पूर्वी दिल्ली (दिल्ली) से मुख्य उम्मीदवार  गौतम गंभीर (भाजपा), आतिशी (आप), अरविंदर सिंह लवली (कांग्रेस) हैं। दक्षिण दिल्ली (दिल्ली) से प्रमुख उम्मीदवार : रमेश बिधूड़ी (भाजपा), विजेंद्र सिंह (कांग्रेस), राघव चड्ढा (आप) हैं।
पश्चिम बंगाल के 2 लोकसभा सीटों के 2 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान : निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल के दो संसदीय क्षेत्रों-बैरकपुर और आरामबाग (एससी) के दो मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा मतदान होगा। इन संसदीय क्षेत्रों में 6 मई को पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान हुआ था।

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment