केजरीवाल ने पूछा- दिल्ली में वक्त बर्बाद कर रहीं प्रियंका गांधी, राजस्थान-MP क्यों नहीं जा रहीं

Last Updated 08 May 2019 01:52:44 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुये पूछा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे उन राज्यों में प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती दे रहे सपा बसपा गठबंधन को कमजोर करने के लिये उत्तर प्रदेश में ही प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली में आप के खिलाफ प्रचार कर रही हैं।  

दिल्ली में बुधवार को प्रियंका गांधी का रोड शो आयोजित होने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रियंका दिल्ली में प्रचार कर अपना समय खराब कर रही हैं। दोनों भाई बहन राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस की भाजपा से सीधी टक्कर है।’’     

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष की ताकत को कांग्रेस कमजोर करने का काम कर रही है।   

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment