साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को बताया आतंकी
Last Updated 26 Apr 2019 06:18:27 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आतंकवादी बताया है।
![]() साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (file photo) |
उन्होंने यह बयान बृहस्पतिवार को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करते हुए दिया।
भोपाल संसदीय क्षेत्र के सीहोर में प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा, राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह 16 साल मुंह नहीं उठा पाया, और राजनीति कर लेता इसकी कोशिश नहीं कर पाया।
अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है जो उसके कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा, एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है।
| Tweet![]() |