क्या गरीबी, भुखमरी मोदी का राष्ट्रवाद है? : सिद्धू

Last Updated 17 Apr 2019 07:11:09 PM IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या वह देश में मौजूदा गरीबी और भुखभरी को राष्ट्रवाद मानते हैं।


कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "लोग भूखे हैं और उन्हें योगा करने के लिए कहा गया है। उन्हें योग गुरु बाबा रामदेव बना दीजिए। लोगों के पास पैसे नहीं हैं, लेकिन बैंक खाते खोल दिए गए हैं। नरेंद्र मोदी, क्या यह राष्ट्रवाद है?"

भाजपा ने लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार में राष्ट्रवाद को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है।



सिद्धू ने कटिहार के बारसोई में मुस्लिमों को भाजपा के खिलाफ वोट देने की अपील कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था, जिसके बाद मंगलवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आईएएनएस
अहमदाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment