राहुल बोले, पूरे देश में छा गया है ‘न्याय’ अभियान

Last Updated 16 Apr 2019 01:15:03 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया ‘न्याय’ अभियान पूरे देश में छा गया है।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने ‘न्याय’ थीम से जुड़ा एक नया वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, ‘‘‘अब होगा न्याय’ सिर्फ एक नारा नहीं है। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारे प्रचार अभियान का गीत पूरे भारत में बड़ा हिट साबित हुआ है। अब हम न्याय थीम का नया वीडियो पेश कर रहे हैं।’’     

गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘अब होगा न्याय’ का नारा दिया है। उसका पूरा जोर ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) पर है जिसके तहत उसने सरकार बनने पर देश के पांच गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देने का वादा किया है।
 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment