भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की जारी
Last Updated 15 Apr 2019 06:51:51 AM IST
भाजपा ने लोस चुनाव में तीन राज्यों की छह सीटों तथा एक विधान सभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की।
![]() भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की जारी |
भाजपा केंद्रीय कार्यालय द्वारा रविवार को यहां जारी सूची के अनुसार ने पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधान सभा के उपचुनाव के लिए भी एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।
पार्टी ने हरियाणा की दो सीटों हिसार पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे ब्रिजेन्द्र सिंह तथा रोहतक पर अरविन्द शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि मध्य प्रदेश की तीन सीटों खजुराहो पर विष्णुदत्त शर्मा, रतलाम (सुरक्षित) से जी एस डामोर तथा धार (सुरक्षित) से छत्तर सिंह दरबार तथा राजस्थान के दौसा (सुरक्षित) सीट से श्रीमती जसकुर मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया पुरबा विधान सभा सीट से प्रत्युष कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया है।
| Tweet![]() |