यूपी : अमेठी के बाद अब रायबरेली में भी प्रियंका के खिलाफ पोस्टर वॉर

Last Updated 28 Mar 2019 12:11:08 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चुनावी प्रचार के तहत गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में रहेंगी। उनके पहुंचने से पहले यहां भी उनके खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू हो गई है।


रायबरेली में भी प्रियंका के खिलाफ पोस्टर वार

रायबरेली में तिलक भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के पास सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगे दिखाई दिए, जिन पर लिखा है, 'जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।'

हालांकि यह पोस्टर किसने लगवाए हैं, उसका नाम नहीं है।

इससे पहले अमेठी में भी प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे थे। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के नेता जयसिंह की ओर से लगाए गए थे।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज अपनी मां और रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकतार्ओं से मिलेंगी।

आईएएनएस
लखनऊ/रायबरेली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment