अब 6 अप्रैल को कांग्रेस का दामन थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

Last Updated 28 Mar 2019 03:36:35 PM IST

प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगामी छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाएगें।


शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में होंगे शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

गोहिल ने कहा,‘‘सांसद, नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले। वह सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। छह अप्रैल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे।’’
   
गौरतलब है कि सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की लगातार अटकलें चल रही है। उन्हें काफी समय से भाजपा के असंतुष्ट नेता माना जा रहा है। वह भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार बोलते रहें हैं।
 
सिन्हा बिहार के पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं। लोकसभा 2019 के चुनाव में पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतार दिया है।  

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment