Lok Sabha Election 2024 Phase 6: दिल्ली में यलो अलर्ट के बीच हो रही है वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Phase 6: आज (शनिवार) को राजधानी दिल्ली के मतदाताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
![]() दिल्ली में यलो अलर्ट के बीच हो रही है वोटिंग |
Lok Sabha Election 2024 Phase 6: मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि कुछ इलाकों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। मौसम विभाग ने दिन में 25-35 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी और हीट वेव झुलसाएंगी।
शुक्रवार को भी दिल्ली गर्म रही। शुक्रवार को यहां का सामान्य अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
यहां का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इस बीच दिल्ली का सबसे गर्म इलाका मुंगेशपुर और नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पीतमपुरा का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अपने साप्ताहिक पूर्वानुमानों में शुक्रवार के लिए जहां यलो यलर्ट जारी कि या है तो शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
शुक्रवार को औसत सामान्य तापमान जहां 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो उसके बाद ऑरेंज अलर्ट में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।
| Tweet![]() |