Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: पश्चिम बंगाल में 70 फीसदी मतदान, दोपहर 3 बजे तक छठे चरण में 49.2% वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : लोकसभा के छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर 3 बजे तक 49.2 फीसदी मतदान हुआ है।
- 16:17 : भाजपा नेता वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।
- 16:17 : |छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ। बिहार- 45.21%, हरियाणा- 46.26%, जम्मू-कश्मीर- 44.41%, झारखंड- 54.34%, दिल्ली- 44.58%, ओडिशा- 48.44%, उत्तर प्रदेश-43.95% और पश्चिम बंगाल में 70.19 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
- 16:07 : अजय माकन ने कहा, "माहौल बहुत ही अच्छा है। सब लोग INDIA गठबंधन के हक में मतदान कर रहे हैं... लोगों से बात करके पता चलता है कि यहां INDIA गठबंधन की बहुत अच्छी स्थिति है।"
- 16:07 : दिल्ली: कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।
- 15:09 : सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी(भाजपा) हक़ीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोज़गारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।"
- 15:09 : सोनीपत (हरियाणा): पहलवान योगेश्वर दत्त ने बैंसवाल गांव में वोट डाला।
- 15:09 : भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।
- 15:08 : लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान हुआ। बिहार- 36.48%, हरियाणा- 36.48%, जम्मू और कश्मीर- 35.22%, झारखंड- 42.54%, दिल्ली- 34.37%, ओडिशा- 35.69%, उत्तर प्रदेश-37.23% और पश्चिम बंगाल- 54.80 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई
- 14:05 : भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने किया मतदान
- 14:05 : पहलवान योगेश्वर दत्त ने डाला वोट
- 14:01 : लोकसभा चुनाव वोटिंग: एमएस धोनी ने रांची में डाला वोट
- 13:59 : Lok Sabha Election : दोपहर 1 बजे तक लगभग 40% मतदान दर्ज किया - झारखंड – 42.54%, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली – 34.37%, ओडिशा – 35.69%, उत्तर प्रदेश – 37.23%, पश्चिम बंगाल – 54.80%, बिहार – 36.48%, हरियाणा – 36.48%, जम्मू और कश्मीर – 35.22%
- 13:11 : Lok Sabha Election: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने किया मतदान
- 12:40 : दोपहर 12 बजे तक कुल 25.76% वोटिंग - बिहार 23.67, हरियाणा 22.09, जम्मू एवं कश्मीर 23.11, झारखंड - 27.80, एनसीटी दिल्ली- 21.69, ओडिशा- 21.30, यूपी- 27.06, प.बंगाल- 36.88
- 12:37 : कपिल सिब्बल ने किया मतदान
- 12:36 : सीडीएस जनरल अनिल चौहान और उनकी पत्नी अनुपमा चौहान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 12:36 : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हर्ष वर्धन ने डाला वोट
- 12:36 : Lok Sabha Election : पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी डाला वोट
- 12:35 : Lok Sabha Election Voting: कन्हैया कुमार ने कहा ‘दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें और आप को 4 सीटें मिलेंगी…लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भारी मतदान से पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। कुछ ईवीएम कई स्थानों पर काम नहीं कर रहे थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि ईस
- 12:34 : Lok Sabha Election Voting:सुबह 11 बजे तक 25.76% वोटिंग, बिहार- 23.67%, हरियाणा- 22.09%,जम्मू और कश्मीर- 23.11%, झारखंड- 27.80%, दिल्ली- 21.69%, ओडिशा- 21.30%, उत्तर प्रदेश- 27.06%, पश्चिम बंगाल- 36.88%
- 12:22 : अभिजीत गंगोपाध्याय का आरोप, वोटरों को परेशान करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही टीएमसी
- 12:21 : छठा चरण : 11 बजे तक लगभग 26 प्रतिशत मतदान
- 11:46 : छठे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। बिहार- 9.66%, हरियाणा- 8.31%, जम्मू और कश्मीर- 8.89%, झारखंड- 11.74%, दिल्ली- 8.94%, ओडिशा- 7.43%, उत्तर प्रदेश-12.33, पश्चिम बंगाल- 16.54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
- 11:29 : Lok Sabha Chunav 2024: जम्मू कश्मीर की अनंतनाग में आज मतदान हो रहा है। इस दौरान पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कई समर्थकों और पोलिंग एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरे मोबाइल फोन की आउटगोइंग कॉल्स भी बंद कर दी
- 11:27 : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान वोट डालना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का मतदाता होने के नाते मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। मैं सभी से अपने अधि
- 11:26 : Lok Sabha Chunav : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डाला वोट
- 11:25 : Lok Sabha Chunav : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डाला वोट
- 11:14 : Lok Sabha Election : पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने डाला वोट
- 11:13 : Lok Sabha Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने परिवार सहित डाला वोट
- 11:13 : रॉबर्ट वाड्रा ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, यूथ का यह मानना है कि बदलाव होना चाहिए। सबको मतदान करना चाहिए और INDIA गठबंधन को एक मौका दें।
- 11:08 : Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया मतदान
- 10:26 : कपिल देव, महावीर फोगाट, बबीता फोगाट ने डाला वोट
- 10:17 : Lok Sabha Election 2024: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया मतदान
- 10:13 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने वोट डालने के बाद कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं सभी युवाओं से संविधान बचाने और सकारात्मक बदलाव के लिए वोट करने का अनुरोध करता हूं।"
- 10:11 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं... लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।"
- 10:10 : दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला।
- 10:08 : ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने वोट डालने के बाद कहा कि ‘मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर युवा मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें
- 10:08 : Lok Sabha Election Voting: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ डाला वोट
- 10:08 : Lok Sabha Election Voting: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट
- 10:07 : Lok Sabha Election Voting: चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल ने डाला वोट
- 10:07 : Lok Sabha Election Voting: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने डाला वोट
- 10:07 : Lok Sabha Election Voting: मनोज तिवारी ने डाला वोट
- 10:07 : Lok Sabha Election Voting: वोटिंग से पहले बंगाल में हिंसा, TMC कार्यकर्ता की हत्या
- 10:07 : Lok Sabha Election Voting: पुरी सीट से BJP उम्मीदवार संबित पात्रा ने डाला वोट
- 10:05 : राज्यों में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत - यूपी : 12.33%, ओडिशा 7.43%, जम्मू कश्मीर 8.89%, झारखंड 11.74%, पश्चिम बंगाल 16.54%, बिहार 9.66%, दिल्ली एनसीआर 8.94, हरियाणा 8.31%
- 10:05 : Lok Sabha Chunav 2024: देशभर में सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान
- 9:50 : Lok Sabha Chunav 2024 voting : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मतदान किया। वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए। राष्ट्रपति मुर्मू।
- 9:24 : संजय जायसवाल और हिना शहाब ने वोट डाला, लोगों से की मतदान की अपील
- 9:23 : दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा कि हमें आधिकारिक जानकारी मिली है कि कल शाम LG ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि जिस भी इलाके इंडी गठबंधन का गढ़ हैं, उन इलाकों में वोटिंग धीमी की जाए। अग
- 8:49 : दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान, मतदान करने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है।
- 8:48 : दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने किया मतदान
- 8:07 : Lok Sabha Election 2024: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डाला वोट
- 8:07 : Lok Sabha Election 2024 - पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।
- 8:06 : Lok Sabha Election 2024: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वोट डाला
- 7:48 : नई दिल्ली से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
- 7:40 : पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली से डाला वोट
- 7:39 : पीएम मोदी ने लोकसभा के छठे चरण के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा मैं उन सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं जो 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान कर रहे हैं। हर वोट मायने रखता है, अपना जरूर
- 7:38 : ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी के एक मंदिर में पूजा की।
- 7:38 : हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला
- 7:37 : हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने डाला वोट
- 7:37 : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर छठे चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
- 7:36 : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा 4 जून को इंडी गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा और 4 तारीख को देश उन्हें (पीएम मोदी) अलविदा कह देगा... मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीटें जीतेगा।
- 7:35 : रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि सिर्फ रोहतक सीट ही नहीं बल्कि कांग्रेस और उसका गठबंधन हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।
- 7:34 : हरियाणा के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।
- 7:34 : नई दिल्ली लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवालान माता मंदिर में प्रार्थना की।
![]() दिल्ली-हरियाणा की सभी सीटों पर सीधा मुकाबला |
छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ। बिहार- 45.21%, हरियाणा- 46.26%, जम्मू-कश्मीर- 44.41% , झारखंड- 54.34%, दिल्ली-44.58% , ओडिशा- 48.44% ,उत्तर प्रदेश-43.95% ,पश्चिम बंगाल- 70.19 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज समेत कई दिग्गजों ने सुबह-सुबह मतदान किया।
इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी के साथ ओडिशा मे 42 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरु हो गया है। चुनाव आयोग ने कल मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थी। 58 सीटों के लिए कल 11.12 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 11.4 लाख कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों के साथ सभी 58 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जा रहा है।
इस चरण में केंद्रीय मंत्री धम्रेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की चुनायी किस्मत ईवीएम में बंद हो जायेगी।
आयोग के अनुसार 58 लोकसभा क्षेत्रों में 11.13 करोड़ मतदाता 1.14 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष तथा 5.29 करोड़ महिला और 5120 र्थड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार शामिल है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान वाले राज्यों में मुख्य चुनाव अधिकारियों एवं जिला चुनाव अधिकारियों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए उचित प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गयी है।
| Tweet![]() |