Lok Sabha Election 2024 : JP Nadda ने मतदाताओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीसरे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं खासकर युवाओं से अत्यधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा |
जेपी नड्डा ने हिंदी, अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया।
जेपी नड्डा ने लिखा, "आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कर रहे सभी मतदाताओं विशेषतः युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। आपका प्रत्येक वोट सशक्त, गौरवपूर्ण व समृद्धशाली भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने, सुरक्षित व समावेशी राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान अमूल्य है। 'विकसित भारत निर्माण' आज जन-जन का संकल्प बना है। यह लोकतंत्र की जननी हमारे देश को स्वर्णिम भविष्य के पथ पर अग्रसर करेगा।"
आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कर रहे सभी मतदाताओं विशेषतः युवा साथियों से अत्यधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) May 7, 2024
आपका प्रत्येक वोट सशक्त, गौरवपूर्ण व समृद्धशाली भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने, सुरक्षित व…
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।
| Tweet |